फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

लापरवाही पर कन्नौज व सौरिख के एडीओ पंचायत को नोटिस

Wed, 23 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण में रुचि न लेना कन्नौज व सौरिख के एडीओ पंचायत को महंगा पड़ गया। सीडीओ के आदेश पर डीपीआरओ ने दोनों अफसरों को कारण बताओ नोटिस दिया है। साथ ही समय पर जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक कन्नौज में 26 पंचायत भवन व 82 सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है। इसमें अभी तक 14 व 53 का ही निर्माण शुरू हो पाया है और अन्य जगहों पर प्रगति शून्य है। ब्लॉक सौरिख में 30 पंचायत भवन व 65 सामुदायिक शौचालय बनने हैं। अभी नौ व 54 पर ही काम शुरू हुआ है। यहां निर्माण की प्रगति बहुत खराब है। बार-बार चेताने के बाद भी अफसरों ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन

लापरवाही के चलते डीपीआरओ ने सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत सुधीर कुमार दुबे व ब्लॉक सौरिख के प्रेमचंद्र आर्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत व सचिवों को अध्ूारे पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय के निर्माण को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed