{"_id":"5f6263908ebc3ed08d768bc2","slug":"other-kannauj-news-knp583065555","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं पास अवनि ने बना डाली 12 डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं पास अवनि ने बना डाली 12 डिवाइस
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से सम्मान लेते जीतू शुक्ला।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। हाईस्कूल पास अवनि शुक्ला उर्फ जीतू को बचपन से रेडियो मैकेनिक पिता से खराब प्लेट पर कुछ न कुछ सीखने का हुनर मिला। अपने हुनर से जीतू ट्रैकिंग डिवाइस समेत एक दर्जन से अधिक डिवाइस बनाकर चर्चा में आ गए। अब उन्हें लोग सेंसरमैन के नाम से पुकारते हैं। दो बार मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर चुके जीतू से लखनऊ में मुलाकात कर अभिनेता अक्षय कुमार सेंसरमैन फिल्म बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं।
जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर स्थित कस्बा ठठिया में जन्मे अवनि शुक्ला उर्फ जीतू का हाईस्कूल के बाद पढ़ाई में मन नहीं लगा। वह रेडियो मैकेनिक पिता देवेंद्र कुमार शुक्ला की दुकान बैठने लगे। पिता से रेडियो की प्लेट समेत अन्य उपकरण ठीक करना सीखा। इसी दौरान जीतू के मन में कुछ अलग करने का मन में विचार आया। उन्होंने सेंसरयुक्त खिलौने बनाए, प्रयोग सफल रहा तो ऑन स्पॉट क्रिमिनल ट्रैकर बनाया। ये ट्रैकर घर में आए चोर से मकान मालिक को अलार्म के जरिए अलर्ट कर देती है। जीतू ने डिवाइस लखनऊ पुलिस कमिशभनर को दिखाई तो उन्होंने प्रयोग किया और तारीख की। उन्होंने प्रपोजल उच्चाधिकारियों को भेजा है। इस डिवाइस को बनाने के बाद जीतू चर्चा में आ गए। इसके बाद उन्होंने 12 से अधिक डिवाइस बनाई जो आधुनिक युग में लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।
एंटी स्लीप डिवाइस को परिवहन ने दी अनुमति
जीतू ने हाल में एंटी स्लीप डिवाइस तैयार की है। इसमें अगर वाहन की गति निर्धारित से अधिक है तो यह डिवाइस काम करना शुरू कर देगी। आगे चल रहे वाहन से दूरी 70 मीटर से कम हुई तो पहले 30 सैकेंड तक बीप की आवाज आएगी। इसके बाद अलार्म बज उठेगा। साथ ही परिवहन विभाग के मुख्यालय पर चालक की लापरवाही का मैसेज चला जाएगा। सूबे के दो पिंक बसों में इसको लगाकर ट्रायल किया गया तो वह सफल रहा। अब सरकार ने परिवहन की सभी बसों में लगाने के आदेश दिए हैं। इससे बस हादसों में कमी लाकर लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
चालक का चेहरा देखने के बाद डिवाइस एक्टिव होगा
परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि एंटी स्लीप डिवाइस को रोडवेज बस के स्टेयरिंग के पास लगाई जाएगी। बस चालक का चेहरा देखने के बाद यह डिवाइस एक्टिव होगा। सेंसर से चालक का चेहरा इस डिवाइस के माध्यम से पढ़ा जाएगा। असामान्य परिस्थितियों में डिवाइस से लाल रंग की तेज रोशनी चालक के चेहरे पर जाएगी। इसके बाद डिवाइस से बीप की आवाज आने लगेगी।
इन डिवाइसों कर चुके निर्माण
अवनि उर्फ जीतू ने डिजिटल बाइक सिक्योरिटी डिवाइस, ऑनस्पॉट क्रिमिनल ट्रेकर, चाइल्ड सैफ्टी डिवाइस, एंटी स्लिप डिवाइस, किसान रोबेट मित्र, फसल गार्ड डिवाइस समेत कई डिवाइस बनाकर प्रदेश में सेंसरमैन के रूप में पहचान बना चुके हैं।