{"_id":"5f5d0d628ebc3e4d722c00ba","slug":"other-kannauj-news-knp582298857","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 पाजिटिव मिले, 20 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 पाजिटिव मिले, 20 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले मे कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 31 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब संक्रमितों संख्या 2004 हो गयी है। इलाज के बाद 1711 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके है। जबकि शनिवार को 20 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। मौजूदा समय 276 लोगों का कोविड अस्पताल मे इलाज हो रहा है।
शनिवार को मिले संक्रमितों में 15 कन्नौज ब्लाक, 5 छिबरामऊ, एक हसेरन, 2 जलालाबाद, 3 तालगाम, 2 सौरिख और 3 उमर्दा में पॉजिटिव पाए गए है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। लोग कोविड-19 का पालन नहीं कर रहे है। जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता, अध्यापक संक्रमित
सौरिख नगर में स्थित ऋषिभूमि इंटर कालेज के एक और अध्यापक के संक्रमित निकलने पर विद्यालय के सभी अध्यापकों की सैंपलिंग कराई गई। साथ ही विद्यालय परिसर को सैनिटाइज कराया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों के कोरोना संक्रमित होने की बढ़ रही संख्या को देखते हुए विद्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया है।
पुलिस की सख्ती पर अस्पताल गया संक्रमित
तेराजाकेट के मोहल्ला बनपुरा निवासी वृद्ध गिरीश चंद्र ने जलालाबाद मे कोरोना की जांच कराई थी। पॉजिटिव निकलने पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ. जितेंद्र कुमार गौतम, तालग्राम ब्लाक की बीएचडब्लू स्नेहलता, आशा आरती देवी एंबुलेंस के साथ मरीज को लेने घर पहुंचे लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। डाक्टर की सूचना पर सरायप्रयाग चौकी से पुलिस पहुंच गई। इसी बीच संक्रमित चुपके से पुत्र के साथ बाइक पर निकल गया। पुलिस ने मोबाइल पर बात कर सख्ती दिखाई तो कहा कि मेडिकल कॉलेज तिर्वा जा रहे हैं। वहीं रोककर एंबुलेंस भेजी गई और उससे अस्पताल भेजा गया।