{"_id":"5f57ce798ebc3e37ba595a5d","slug":"other-kannauj-news-knp581513360","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर उचक्के ने पार किए 1.10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट लेकर उचक्के ने पार किए 1.10 लाख रुपये
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। बाइक में लिफ्ट लेकर बदमाश ने किसान की जेब काटकर बदमाश ने 1.10 लाख रुपये पार कर दिए। किसान भाई के साथ नलकूप कनेक्शन के लिए रुपये जमा करने जा रहा था। उतरने समय शक होने पर किसान व उसके भाई ने बदमाश का पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डुडवा बुजुर्ग निवासी किसान अतीक खां (30) भाई मोईन खां के साथ नलकूप कनेक्शन के लिए छिबरामऊ बिजली घर रुपये जमा करने जा रहे थे। बाइक मोईन चला रहा था। मोईन ने बताया कि फूटी मस्जिद के सामने जीटी रोड पर खड़े दो युवकों ने बाइक रुकवाई। पेट्रोल खत्म होने की बात कह पूर्वी बाईपास तक लिफ्ट मांगी। मोईन ने एक युवक को बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में युवक ने अतीक की जेब से एक लाख दस हजार रुपये पार कर दिए।
बिजली घर के सामने बाइक रुकते ही वह उतरकर भागा। शक होेने पर अतीक ने जेब देखते तो जेब कटी थी। वह शोर मचाते हुए युवक का पीछे दौड़ा लेकिन वह दूर जा चुका था। पीड़ित युवकों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित युवक के साथ पुलिस टीम भेजकर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
होमगार्डों ने उचक्का समझकर भाई को ही दबोचा
जेबकतरे का पीछा कर रहे मोईन को पूर्वी बाईपास पर ड्यूटी कर रहे होमगोर्डों ने पकड़ लिया। बताने पर उसने मोईन को छोड़ा लेकिन तक तक जेब कतरा भाग चुका था।
चार सितंबर को कटी थी किसान की जेब
ग्राम मोहन नगला निवासी नेत्रपाल पुत्र भगवती सिंह चार सितंबर को नलकूप का बिल जमा करने के लिए आ रहे थे। पश्चिमी बाईपास पर ई-रिक्शा पर बैठ गए। फर्रुखाबाद चौराहे पर ई-रिक्शा पर सवार हुए युवक ने पैंट की जेब काटकर 46 हजार रुपये पार कर दिए और नगला दिलू मोड़ के पास ई-रिक्शा से नीचे उतरकर भाग निकला था। नेत्रपाल ने कोतवाली में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस जेब कतरे का पता नहीं लगा पाई।