फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

लाठियों से पीटकर युवक की हत्या

Wed, 19 Aug 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
other
रोती बिलखती मृतक की मां मुन्नी देबी - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। सराय प्रयाग गांव में मंगलवार को लाठियों से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई, उसका शव मक्के के खेत में पड़ा मिला। मां ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन लोगों के साथ युवक को पंद्रह दिन पहले विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रयाग निवासी प्रदीप कुमार (30) पुत्र बाबूराम जाटव बटाई पर जमीन लेकर खेती करता था। मंगलवार दोपहर वह सूलनपुर मार्ग स्थित एक खेत में काम करने गया था। दोपहर करीब तीन बजे तक लोगों ने उसे खेत में काम करते देखा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ ग्रामीणों ने सराय प्रयाग निवासी किसान संजू तिवारी के मक्का के खेत में प्रदीप का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। खबर लगते ही खेत पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर दरोगा ऋषिकेश मिश्रा, बृजेश यादव ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रदीप के शरीर पर लाठियों की चोटों के निशान और जगह-जगह खाल छिली थी। खेत में एक स्थान पर मक्का पौधे टूटे हुए थे। इससे कुछ लोगों से गुत्थमगुत्था होने और लाठियों से पीट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मां मुन्नी देवी शव देखकर बेहोश हो गई। होश आने पर उसने बताया कि 15 दिन पूर्व कुछ लोगों ने प्रदीप से मारपीट की थी। पुलिस ने समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी देवी ने मारपीट करने वालों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed