फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

बाढ़ में कटरी की 1500 बीघा फसल डूबी

Wed, 19 Aug 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
other
मानीमऊ(कन्नौज)। गंगा और काली नदी के बढ़ते जलस्तर से कटरी क्षेत्र के किसानों की 1500 बीघा उड़द, मूंग, तिल, बैगन, सोया, मेथी, धनिया और प्याज की फसल डूब गई हैं। गंगर में प्रति दो घंटे में एक सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने से किसान परिवार और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुट गए हैं। प्रशासन ने भी कटरी क्षेत्र के गांवों में अलर्ट जारी कर सड़कों को मजबूत करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और नरौरा बांध से लगातार छोड़ने के कारण गंगा में उफान पर हैं। गंगा की सहायक काली नदी में भी पानी बढ़ रहा है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 124.600 पर दर्ज किया है। यह चेतावनी बिंदु 124.970 से सिर्फ 37 सेंटीमीटर दूर है। जलस्तर बढ़ने से गंगा और काली नदी किनारे की करीब 1500 बीघा फसलें डूब गई हैं।
विज्ञापन

किसान नीलेश ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान धनिया की फसल को हुआ है। अगर 24 घंटे में पानी सिमट जाता है तो बैगन और तिल की खेती कुछ हद तक बच सकती है। उन्होंने कहा कि उपजाऊ मिट्टी कटान से बह रही है। इसका असर एक साल तक फसल उत्पादन पर पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृपाराम, सुनील और अमन ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से फसलें डूब चुकी है। अगर यूं ही जलस्तर बढ़ता रहा तो दो से तीन दिन में बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंच जाएगा। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रति दो घंटे में एक सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने बताया कि अभी बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। एहतियातन कटरी के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। सदर तहसीलदार अरविंद कुमार को कटरी क्षेत्रों का भ्रमण करने के लिए भेजा गया है।
इन गांव की फसलें डूबीं
गंगा का जलस्तर बढ़ने से कासिमपुर, बक्शीपुर्वा, जुकैया, चौराचांदपुर, कटरी बांगर, फिरोजपुर, महाबलीपुर, अमीनाबाद, तेरारागी, बलिदासपुर, मिश्रीपुर, चौधरियापुर और अड़गापुर के किसानों की फसलें डूब गई। मंगलवार को जुकैया गांव, मानीमऊ के दाईपुर गांव के किनारे की फसलों में भी पानी भर गया।
कासिमपुर की सड़क और पुलिया मजबूत की
गंगा जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंचते ही किनारे पर बसे कासिमपुर और बक्शीपुर्वा गांव में हालात गंभीर हो जाते हैं। दोनों गांव टापू बन जाते हैं, इनका जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। प्रशासन ने कासिमपुर गांव की सड़क और पुलिया को मजबूत करना शुरू कर दिया है ताकि बाढ़ के समय गांव तक पहुंचा जा सके।
गंगा की धारा में जाने पर होगी कार्रवाई
गंगा में क्षमता से अधिक लोगों को नाव में बैठाकर सैर कराने की अमर उजाला में प्रकाशित खबर को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम अपूर्वा यादव ने लेखपाल के साथ पुलिस टीम को महादेवी घाट पर तैनात कर दिया। कहा गया है कि अगर कोई भी मछुआरा व नाविक की नाव गंगा की धार में पहुंची, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

बारिश में सड़क कटी, आवागमन ठप
कन्नौज। गोल कुआं कन्नौज से सहजापुर, प्रेमपुर, नेरा होते हुए ठठिया जाने वाली सड़क प्रेमपुरा गांव के पास कट गई है। इससे आवागमन ठप हो गया है। सड़क में करीब 10 फिट चौड़ा कटान हो गया है। इससे ठठिया क्षेत्र के लोगों को मानीमऊ होकर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। ठठिया निवासी दिलीप अग्निहोत्री, मनोज अवस्थी, प्रेम प्रकाश ने बताया कि पांच दिन पहले बारिश में कटान हुआ था अभी तक सड़क सुधारी नहीं गई है। दो दिन में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed