{"_id":"5f3190418ebc3e3cd10878e4","slug":"other-kannauj-news-knp5761851156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील में अधिवक्ता चेंबर से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील में अधिवक्ता चेंबर से चोरी
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील परिसर में पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूरी पर चोरों ने अधिवक्ता के चेंबर का ग्रिल तोड़ दिया। चेंबर के अंदर रखी करीब पांच सौ रुपये की नगदी पार कर दी।
सदर तहसील में सरायमीरा चौकी के पास अधिवक्ता ओम प्रकाश तिवारी का चेंबर है। दो दिन के लॉकडाउन के चलते चेंबर में ताला लगा था। रात के समय चोर ने तहसील गेट की ओर लगे ग्रिल की की सरियां तोड़ कर अंदर घुस गए।
चेंबर के अंदर दो रखे बक्सों के ताले तोड़ कर करीब पांच सौ रुपये चोरी कर ले गए। सुबह होने पर जब सभी अधिवक्ता तहसील पहुंचे, तो चोरी देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।