फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

पुलिया टूटी, सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

Fri, 17 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
तालग्राम (कन्नौज)। गुरसहायगंज, इंदरगढ़ से 13 गांवों को जोड़ने वाली ताहपुर-खबरामऊ सड़क चार किलोमीटर में पूरी तरह बदहाल है। रोड की पुलिया टूटी है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। आवागमन का दूसरा साधन न होने से लोग जान जोखिम में डालकर इसी रोड से आने जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों सड़क बनाने की कई बार मांग की लेकिन आश्वासन का झुनझुना देकर चलता कर दिया। जनप्रतिनिधियों ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ताहपुर-खबरामऊ रोड से कुडरी, मस्तियापुर, बैसापुर, टिकरी, छदामीपुर्वा, भवानीसराय, बेलामऊ, महुआपुर्वा, फिरोजपुर, तरेपुर्वा, झुलनापुर, चौतराहार, पारशपुर आदि गांव के लोगों का तालग्राम और इंदरगढ़ आना जाना होता है। तालग्राम क्षेत्र के ज्ञान सिंह, मनमोहन, सीबू, नौशाद ने बताया ताहपुर खबरामऊ मार्ग पर तिर्वा के ईशन नदी पुल तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। ईशन नदी खबरामऊ घाट के समीप पैदल निकलना मुश्किल है। सड़क किनारे का फुटपाथ ही नहीं है। किनारों पर उगी झाड़ियां की टहनियों की चपेट में आकर लोग चुटहिल हो जाते हैं। सड़क मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश होने पर सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी भरा होने से गड्ढे दिखाई न देने से वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

मरम्मत के लिए अभी तक बजट नहीं मिला है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। धनराशि स्वीकृत होते ही मार्ग की मरम्मत करवा दी जाएगी। -प्रेम प्रकाश, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
स्थानीय लोगों ने बयां किया दर्द
अनसो देवी ने बताया सड़क में गड्ढे होने से वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। बड़े वाहन चालक तो सड़क से गुजरने में परहेज करने लगे हैं।
ईश्वर दयाल ने कहा कि इस रोड से तिर्वा तालग्राम की दूरी कम है लेकिन मार्ग बदहाल होने से इंदरगढ, या सुजानसराय होकर तिर्वा पहुंचना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।
धीरेंद्र कुमार ने बताया कुडरी के सामने टूटी पुलिया में बड़े वाहन फंस जाते हैं। रात के समय बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो जाते है। अधिकारियों को सड़क मरम्मत के लिए ध्यान देना चाहिए।

दीवान सिंह ने कहा कि किसानों को भी खाद, डीजल के लिए कस्बे जाना होता है, सड़क खराब होने से बहुत परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed