फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

पानी भरे गढ्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Sat, 04 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
other
सौरिख। नगला ढडुअन गांव में गुरुवार शाम को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्चा गड्ढे में गई गेंद निकालने के प्रयास में गड्ढे में गिर गया था। सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ढडुअन नगला में स्व. संदीप वर्मा के घर के पास बरातघर का निर्माण कराया जा रहा है। बरातघर की नींव में पानी भरने से रोकने के लिए पास में गहरा गड्ढा खोदा गया है। इस गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है। गुरुवार शाम को संदीप का बेटा अंशुल (03) घर के बाहर गेंद खेल रहा था। खेलते समय गेंद पानी से भरे गड्ढे में चली गई। गेंद निकालने के प्रयास में बच्चा पानी भरे गढ्ढे में डूब गया।
विज्ञापन

काफी देर तक अंशुल दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। रात में कुछ लोगों ने गढ्ढे में टार्च की रोशनी देखा तो बच्चा शव पानी में उतराता दिखा। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंशुल की एक छह माह की बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में हुई थी पिता की मौत
तिर्वा कोतवाली के गांव बरुआहार ससुराल में संदीप की ससुराल है। 15 नवंबर को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में ही मौत हो गई थी। कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
तीन दिन पहले ही मामा के घर से आया था अंशुल
अंशुल मंगलवार को मां रानी देवी के साथ मामा के घर से लौटा था। घटना के समय अंशुल के दादा खेतों में पर थे और मां छह माह की बेटी के साथ घर के अंदर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed