{"_id":"5eda98409ed0ee0487d772a52c8a2c93","slug":"only-bjp-close-to-market-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने बाजार बंद करा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने बाजार बंद करा किया प्रदर्शन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने कन्नौज में हुए बवाल के मामले में जेल गए
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रत पाठक के समर्थन में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर
गुरुवार को बाजार बंदी का आह्वान किया गया था। भाजपाइयों ने बाजार में
निकलकर खुली दुकानों को बंद कराकर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
किया।
कन्नौज में दो समुदाय के बीच हुए बवाल के मामले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुब्रत पाठक समेत कई अन्य भाजपाइयों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उन मामलों में वांछित चल रहे सुब्रत ने बुधवार को कोर्ट में समर्पण कर जेल चले गए थे।
इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के आह्वान पर गुरुवार को बाजार बंदी का निर्णय लिया गया था। सुबह भाजपा नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी, सह क्षेत्रीय संयोजक आनंद गुप्ता, भाष्कर चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी पवन दीक्षित एडवोकेट, दिलीप गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी व सूरज गुप्ता ने मुख्य मार्ग पर खुली दुकानों को बंद कराया।
सिकंदरपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों ने बाजार बंद कराया, जबकि सौरिख में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघव दुबे, पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सभासद अशोक राठौर, आनंद सिंह, अरविंद बाजपेई, लखन दुबे, सजेंद्र यादव ने नादेमऊ चौराहा से सकरावा रोड और मुख्य बाजार की दुकानें बंद कराकर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।