{"_id":"58d2c2c44f1c1b8a591a24cb","slug":"one-killed-two-injured-in-two-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के नौसारा गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की शाम दो बाइकों में भिड़ंत में एक युवक की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
सौरिख थानाक्षेत्र के चपुन्ना निवासी जीतू (26) अपने साथी श्रवण कुमार (30) के साथ बुधवार की दोपहर बाइक से तिर्वा कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला स्थित रिश्तेदारी में आए थे। शाम पांच बजे के करीब लौट रहे थे। सौरिख में मैग्मा कंपनी में कार्यरत कानपुर नगर के किदवई नगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार बाइक से कानपुर जाने के लिए तिर्वा आ रहे थे। दोनों की बाइकें नौसारा गांव के निकट टकरा गईं। इससे जीतू की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
श्रवण कुमार व जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस से दोनों घायलों को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन