फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One intent , individual style

इरादे एक, अंदाज अलग-अलग

Sat, 02 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 02 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
One intent , individual style

नए साल के आगमन को लोगों ने हंसी-खुशी के साथ मनाया।

विज्ञापन
फोन करके दूर रहने वाले परिजनों व शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दीं। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे। वहीं किसी ने सफाई अभियान चलाकर तो किसी ने पौधरोपण करके नए अंदाज में नए साल की शुरुआत की तो किसी ने पूजन पाठ के साथ सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

रोजाना की तुलना में शुक्रवार को बाबा गौरीशंकर मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर चौधरियापुर, फूलमती मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर तिर्वा में अधिक लोग पहुंचे। कई लोग तो अपने परिवार के साथ पहुंचे और दर्शन कर नया साल शुभ शुभ बीतने की प्रार्थना की। घरों में भी लोगों ने पूजा अर्चना करके नया वर्ष मंगलमय बीतने की कामना की।

वहीं गलियों में कई जगह फिल्मी गीतों की धुनों पर डांस कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरायमीरा तिर्वा क्रासिंग गली में बच्चे व बुजुर्ग भी मस्ती में झूमते गाते नजर आए। वहीं शहर के होटलों में बीती रात लोग पहुंचे और जश्न पार्टी के साथ नए साल की अगवानी की। वहीं बच्चों ने जमकर मस्ती भरे माहौल में नया साल मनाया।

कोई पार्क में खेलने पहुंचा तो कोई घरों के बाहर खेलता दिखा। वहीं प्राथमिक पाठशाला चौकी मुस्तफाबाद समेत कई स्कूलों के टीचर भी बच्चों के साथ लोहिया उद्यान का भ्रमण किया। टीचरों स्नेहलता द्विवेदी बीआरसी प्रसेनजीत, सर्वेंद्र द्विवेदी, एनपीआरसी उपेंद्र यादव, हेडटीचर पुष्पलता झा, टीचर बीनू वर्मा ने इस दौरान बच्चों को लोहिया जी के बारे में जानकारी दी वहीं पर्यावरण का महत्व समझाया।

उधर, तिर्वा क्षेत्र के गांव बहोसी के युवाओं ने युवा मोरचा संगठन बनाया। ग्राम सभा सदस्य निश्चल चौहान ने बताया कि युवाओं ने पेड़ लगाने व पेड़ बचाने का नारा दिया है। नए साल की शुरुआत पौधरोपण करके की है। लाख बहोसी झील के मार्ग किनारे संजीव दुबे, संदीप तोमर, शिवा तोमर, रिषभ सिंह, सलमान सिद्दीकी, दीपू सिंह, निर्भय सिंह, योगेश दुबे आदि युवाओं के झुंड ने हरे पौधे रोपित किए।

इनकी देखभाल करके इन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। वहीं अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने की बात कही, ताकि युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग हो। गांव के लोगों से भी आपसी गिले शिकवे भूलकर इस साल मिल-जुलकर रहने व पर्यावरण बचाने में भागेदारी करके अधिक से अधिक पेड़ लगाने की संकल्प लेने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed