{"_id":"65c279d92fffb8c51d0847da","slug":"one-dead-two-serious-after-being-hit-by-ht-line-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109050-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एचटी लाइन की चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एचटी लाइन की चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। मकान के बाहर टिन शेड डालने का काम करते समय तीन युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। वहां खड़े एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। दो लोगों की हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ती देख दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सौरिख के सकरावा रोड निवासी राजीव गुप्ता आढ़ती के मकान के बाहर टीन शेड पड़ रही थी। इसमें शंकरपुर निवासी धर्मेंद्र (30) , कारीगर बनारस के थाना फूलपुर के गांव एसबलपुर पिंडरा बाजार निवासी काशीनाथ (30) के साथ टिन शेड डालने के लिए चैनल चढ़ा रहा था। तभी शंकरपुर निवासी अतुल कुमार (28) आलू की खुदाई करने के लिए जा रहा था। वह गांव के धर्मेंद्र को काम करता देखकर वहीं खड़ा हो गया। तभी ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन में चैनल छूने से करंट आ गया, जिसकी चपेट में तीनों आ गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने अतुल शाक्य को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र शाक्य व काशीनाथ को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। हादसे से पत्नी मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। बेटा अयांश व बेटी अंशिका है।
मजदूरी व खेती कर परिवार का करता था भरण-पोषण
अतुल शाक्य तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक खेतीबाड़ी व मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता भी खेती बाड़ी करते हैं।