फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One dead, two injured in bike collision

Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो लोग घायल

Sun, 10 Mar 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 10 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
One dead, two injured in bike collision
छिबरामऊ। विशुनगढ़ रोड पर महमूदपुर खास गांव के पास स्थित पेट्रोलपंप के सामने बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद दलीपुर गांव निवासी कुलदीप (38) भाई कन्हैया व बहनोई संजेश उर्फ संजय (40) के साथ छिबरामऊ में एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने आया था। तीनों बाइक से घर जा रहे थे। महमूदपुर खास स्थित पेट्रोल पंप के सामने उनकी, ग्राम नादनपुर से सफाई कर लौट रहे सफाई कर्मी मंदीप (20) निवासी बरबटापुर की बाइक से आमने सामने की भिड़त हो गई। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय व मंदीप घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव के अलावा घायलों को 100 शैया अस्पताल भिजवाया। उधर, हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। रो रोकर सभी का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed