फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One accused went to jail in the suicide case of the girl

युवती की खुदकुशी मामले में एक आरोपी गया जेल

Sun, 01 Aug 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
One accused went to jail in the suicide case of the girl
One accused went to jail in the suicide case of the girl - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। देहात में एक युवती की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया, अभी भी चार आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती की मां का आरोप है कि समझौते का दबाव डाला जा रहा है। इधर, इसी मामले में दरोगा पर लगे आरोप के बारे में अभी तक पुलिस कोई निर्णय नहीं ले पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि युवती से 20 जुलाई की रात छेड़छाड़ हुई थी। तालग्राम निवासी नौशाद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। दरोगा जंगबहादुर और सहयोगी पर समझौते के लिए परिवार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। इससे आहत युवती ने 29 जुलाई की रात फांसी लगा ली। इस मामले में दरोगा नन्हेलाल ने नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अभी भी आरोपी राशन कोटेदार दिलदार, शमीम, आफताब, और जानू खां पुलिस पकड़ से दूर हैं। युवती की मां का कहना है कि आरोपी ऊंची पहुंच के हैं। खुलेआम घूम रहे, उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है आरोपी घरों से भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed