{"_id":"add2210d794db12e923eb0c3ec523dbb","slug":"once-sosian-lawyers-including-president-sue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएन अध्यक्ष समेत कई वकीलों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएन अध्यक्ष समेत कई वकीलों पर मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में जबरन घुसकर डीएम कार्यालय के
विज्ञापन
सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में कन्नौज बार एसोसिएशन के
अध्यक्ष समेत कई अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस
अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
उप निरीक्षक राम प्यारे ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में लिखाया है कि तीन मार्च को परीक्षा और होली को लेकर धारा 144 लागू होने के बावजूद अधिवक्ताओं ने मनमानी की। जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
इससे धारा 144 का उल्लंघन हुआ। इसे अपराध मानते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव और उनके साथी अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल भुल्लन यादव का कहना है कि उप निरीक्षक से कराई गई जांच के दौरान पता चला कि वकीलों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया है। इसलिए उप निरीक्षक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई है।
जल्द ही नामजद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अन्य अज्ञात वकीलों को भी चिह्नित करके उनके नाम पते मालूम कर मुकदमे में उन्हें भी अभियुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने की छूट किसी को भी नहीं दी जाएगी।