फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   onalain khareed ko buk kiya mobail, mila chaarjar

ऑनलाइन खरीद को बुक किया मोबाइल, मिला चार्जर

Thu, 12 Nov 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
onalain khareed ko buk kiya mobail, mila chaarjar
कन्नौज। ऑनलाइन खरीद के लिए मोबाइल बुक कराना युवक को महंगा पड़ गया। पैकेट में मोबाइल की जगह चार्जर निकला। कंपनी के कर्मी ने पैक खोलने से पहले युवक से 16 हजार रुपये ले लिए थे। आपत्ति के बाद कंपनी ने रुपये रिफंड करने के लिए कहा। बाद में मना कर दिया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर मोबाइल या रुपये वापस कराने की फरियाद की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रामपुर निवासी रोहित सिंह पुत्र प्रदीप सिंह ने बताया कि उसने एक नामी कंपनी से मोबाइल की ऑनलाइन शॉपिंग की। डिलीवरी के समय मोबाइल के बजाय सिर्फ चार्जर निकला। इस पर डिलीवरी ब्वाय से रुपये वापस करने के लिए कहा। उसने कंपनी के नियम का हवाला देकर शिकायत पर मोबाइल देने का आश्वासन दिया। बताया कि 15 दिन का समय बीत जाने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला है। उससे 16 हजार रुपये लिए जा चुके हैं। बार-बार शिकायत करने पर कंपनी ने मोबाइल देने से मना कर दिया। गुरुवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर मोबाइल या रुपये वापस दिलाने की फरियाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed