फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   On cash and jewelry from teacher couple's house

Kannauj News: शिक्षक दंपती के घर से नकदी व जेवरात पर

Sun, 15 Jan 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
On cash and jewelry from teacher couple's house
छिबरामऊ। शिक्षक दंपती के घर को चोरों ने निशाना बनाया। शनिवार की देर रात छत के रास्ते जाल उखाड़कर घर में घुसे चोरों ने दो लाख के जेवरात व 60 हजार की नकदी पार कर दी। घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू बनवारी नगर निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह व पत्नी ऋतुंभरा तोमर पेशे से शिक्षक हैं। शिक्षक शैलेंद्र परिवार के साथ बहन की गोदभराई में शामिल होने के लिए 13 जनवरी को पैतृक गांव शेरपुर नादेमऊ गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर की छत पर चढ़कर जाल उखाड़ दिया। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी व बेड खोल लिया और 60 हजार की नकदी व दो लाख के जेवरात पार कर दिए। रविवार की सुबह जब शिक्षक दंपति घर पर लौटे तो उन्होंने बिखरा पड़ा सामान देखा तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित शिक्षक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-----------------
पापा, हमारी भी गोलक उठा ले गए चोर
शिक्षक दंपती के घर में हुई चोरी की वारदात के बाद परिजन घर का सामान चेक करने में लगे थे। तभी नौ साल की बेटी दृष्टि ने रुंधे हुए गले से बताया कि पापा चोर उसकी भी गोलक उठा ले गए हैं। इस गोलक में उसके लगभग चार हजार रुपये थे, जिसे वह पिछले काफी दिनों से एकत्रित कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed