फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Old potato prices fell as new came

नया आते ही पुराने आलू के भाव गिरे

Sun, 28 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Old potato prices fell as new came
तिर्वा बाजार में बिक रहा नया आलू। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बारिश के चलते इस बार पंजाब और हरियाणा से नए आलू की खेप नहीं आई। इलाकाई खेतों की नई फसल बाजार में आ गई। इससे पुराने आलू के दामों में गिरावट हुई है। ऐसे में आलू महंगा होने की आस में शीतगृहों में भंडारण करने वालों को झटका लगा है। इन्होंने निकासी बंद कर दी। अभी भी बड़ी तादाद में शीतगृहों में आलू भंडारित है।
विज्ञापन

जिले में हर साल 12 लाख 29 हजार 88 मीट्रिक टन के करीब आलू की पैदावार होती है। इस बार बारिश से नुकसान के चलते करीब 10 लाख मीट्रिक टन पैदावार की संभावना है। इलाकाई खेतों की नई फसल बाजार में आ गई है। बाहर की मंडियों में न जाने से पुराने आलू के दामों में तेजी से गिरावट हुई है। तीन दिन पहले 30 से 35 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला पुराना आलू अब 10 से 15 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। नए आलू के दाम 35 से 40 रुपये किलो हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान विभाग के कर्मचारियों के अनुसार किसानों को नया आलू आने के बाद भी पुराने के महंगा होने की उम्मीद थी। ऐसा नहीं हुआ। नए आलू के आने से पुराने के दाम गिर गए। मौजूदा समय जिले के 142 शीतगृहों में 36 हजार 872 मीट्रिक टन आलू भंडारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में बारिश के चलते पैदावार कम मिल रही है। इससे किसान खुदाई कर इलाकाई बाजारों में बेच रहे हैं। इससे पुराने आलू के दामों में गिरावट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed