फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Old man injured in road accident dies during treatment

Kannauj News: सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Thu, 18 Jul 2024 10:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 18 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Old man injured in road accident dies during treatment
विशुनगढ़। ग्राम महमूदपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था, वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के ग्राम बिछवां निवासी विजेंद्र (65) पुत्र नाथू सिंह बुधवार को किसी काम से विशुनगढ़ आए थे। यहां से टेंपो पर सवार होकर विशुनगढ़ से छिबरामऊ की तरफ जा रहे थे। तभी ग्राम महमूदपुर के पास ट्रैक्टर व टेंपों में टक्कर हो गई। घटना में विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर चले प्राथमिक उपचार के दौरान हालत में सुधार न देख तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक फेल होने पर ट्रक में घुसी कार, एक घायल

छिबरामऊ। इलाके के नार्मल रोड सुभाष नगर निवासी सुधीर सिंह (49) गुरूवार को ग्राम निगोह के पास स्थित अपने गेस्ट हाउस गए थे। दोपहर बाद वह घर लौट रहे थे। गेस्ट हाउस के बाहर चाय बेचने वाला एक युवक भी कार में बैठ गया। रास्ते में नेशनल हाइवे पर एनडी कोल्ड के पास उनकी कार के ब्रेक फेल हो गए। स्पीड बढ़ने पर कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल लेकर आए। यहां कुछ देर चले उपचार के बाद डॉक्टर ने सैफई मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed