फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Officer found missing from office, warning to CVO and DPO

Kannauj News: दफ्तर से गायब मिले अफसर, सीवीओ और डीपीओ को चेतावनी

Mon, 12 Jun 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Officer found missing from office, warning to CVO and DPO
कन्नौज। शासन की सख्ती और प्रशासन की घुड़की के बाद भी अफसरों का रवैया नहीं बदला है। दफ्तर से गायब होने का सिलसिला जारी है। चार दिन पहले भी कई अफसर गायब मिले थे। सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी फिर से अपने-अपने दफ्तर में नहीं मिले। इन दोनों को ही अंतिम चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कराए जाने पर सभी पूर्ति निरीक्षक गायब मिले। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केवी सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या इस बार भी गायब मिले। सीडीपीओ व पंचायत सहायक भी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा है कि वह हरहाल में सुबह 10 बजे अपने-अपने कार्यालय में मौजूद रहें। जनसुनवाई करें। कार्यालयों के निरीक्षण अभियान निरंतर चलता रहेगा। सभी अधिकारी अपने कार्यस्थल पर तैनात होकर जिम्मेदारी का परिचय दें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच में दफ्तर से यह भी मिले गायब
प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में सोमवार को सीडीपीओ कन्नौज विजय लक्ष्मी दुबे, सीडीपीओ उमर्दा अमित मिश्रा, सीडीपीओ सौरिख पंकज यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तिर्वा जावेद अख्तर खान, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तिर्वा मनोज गहराना, पूर्ति निरीक्षक कन्नौज अंकित अग्रवाल, पूर्ति निरीक्षक छिबरामऊ सियाराम कुरील, पूर्ति लिपिक छिबरामऊ मनीष श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी उमर्दा अरबिन्द कुमार, शशांक, गौरीशंकर, भावना यादव, रत्नाजली, ग्राम विकास अधिकारी तालग्राम शिवांगी गुप्ता, जयप्रकाश, ब्रजेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी गुगरापुर मोहम्मद मोजीब, अश्वनी कुमार, ग्राम विकास अधिकारी कन्नौज विनीत शाक्य, ग्राम विकास अधिकारी सौरिख दिव्या, ग्राम विकास अधिकारी जलालाबाद संदीप सहित कुल 33 कर्मचारी सभी ब्लॉकों में गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed