{"_id":"60e8989b8ebc3ec1f7451cc2","slug":"now-giving-flowers-will-tell-the-problem-to-the-passersby-kannauj-news-knp639260730","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फूल देकर राहगीरों को बताएंगे समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फूल देकर राहगीरों को बताएंगे समस्या
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नए नलकूप की मांग को लेकर बहवलपुर के गमा देवी मंदिर परिसर में 24 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशनकारियों ने गांधीवादी तरीके से राहगीरों को फूल देकर पेयजल समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया है। इनका मानना है कि इससे लोग आंदोलन से जुड़ेंगे।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य ने कहा कि अब हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति प्रतिदिन आंदोलन में भागीदारी करेगा। सभी को प्रशासन के खिलाफ मजबूती के साथ आंदोलन जारी रखना होगा। आवश्यकता पड़ने पर हर्ष नगर और पटेल नगर के लोग उग्र आंदोलन के लिए भी तैयार रहें। समाजसेवी अमित शाक्य ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए सभी लोग सालों आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। अब आंदोलन के लिए दो टुकड़ियां बनेंगी। एक टुकड़ी क्रमिक अनशन पर बैठेगी। दूसरी राहगीरों को फूल देकर पेयजल समस्या से अवगत कराएगी।
शुक्रवार को सभासद प्रतिनिधि जयप्रकाश, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद शाक्य, मोहनलाल वर्मा, रामशंकर शाक्य, रामनरेश, सोबरन सिंह शाक्य, राघवेंद्र, पवन, अंकित, ज्ञानचंद्र शाक्य, आशीष, अनुज कुमार, रानी पाल, राजीव बाथम, कौशल यादव, अखिलेश यादव, विक्रम, किशनलाल शाक्य, बादाम सिंह शाक्य, दीपू व प्रेमचंद्र क्रमिक अनशन में शामिल रहेे।
विज्ञापन
पानी के लिए हैंडपंप पर लगी लंबी लाइन
बहवलपुर के लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं। शुक्रवार को पानी के लिए हैंडपंप पर लंबी लाइन लगी रही। गांव की मुन्नी देवी कठेरिया ने कहा कि सुबह होते ही हैंडपंप पर लाइन लग जाती है। भीड़ के कारण अक्सर विवाद की स्थिति रहती है। मुश्किल से पानी मिल पाता है। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना काफी मुश्किल हो रहा है। गांव की महिलाओं का कहना है कि पेयजल समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो महिलाएं जल निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगी।