फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice to former block chief on driver giving fake documents

Kannauj News: चालक के फर्जी दस्तावेज देने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख को नोटिस

Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Notice to former block chief on driver giving fake documents
गुरसहायगंज। चालक के फर्जी दस्तावेज देने पर विवेचक ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ नोटिस जारी कर आवास पर चस्पा कर दिया है। दो माह पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख की जेसीबी के बकेट में फंसने से डॉक्टर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी संजय कुमार ने 19 दिसंबर 2024 को जेसीबी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि 18 दिसंबर को भाई रामकिशोर व डॉ. उमेश चंद्र कटियार गुरसहायगंज से आ रहे थे। तभी गलत दिशा से तेज गति से आ रही जेसीबी की बकेट मेंं फंसने से डॉक्टर उमेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं, भाई रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

जेसीबी मालिक पूर्व ब्लाक प्रमुख अजेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू ने दूसरे चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड विवेचक को दिया था। जनपद फर्रुखाबाद कमालगंज थाना के गांव खुदागंज निवासी श्रीपाल सिंह ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसमें आरोप लगाया कि दूसरे चालक के फर्जी हस्ताक्षर व दस्तावेज लगाए गए हैं। इस मामले में विवेचक प्रदीप कुमार ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ नोटिस जारी कर उनके आवास पर चस्पा किया है, इस मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed