फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice to 1,575 schools, admission shown on portal is zero

Kannauj News: 1,575 विद्यालयों को नोटिस, पोर्टल पर प्रवेश दिखाया शून्य

Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Notice to 1,575 schools, admission shown on portal is zero
कन्नौज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने 1575 विद्यालयों के इंचार्ज प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि पोर्टल में पंजीकरण दर्ज करने में शिथिलता बरती जा रही है। विद्यालय में पंजीकरण शून्य होने पर अपना स्पष्टीकरण संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएं। यदि तय समय में पंजीकरण में उपेक्षित सुधार नहीं होता, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों ने सिर्फ रजिस्टर पर प्रवेश दिखाया है, जबकि प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण करने के निर्देश हैं। इसलिए नोटिस जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश पर स्कूलों में 2025-26 में एक अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट माध्यमिक और मदरसा विद्यालय समेत कुल 1,575 विद्यालयों ने प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है। पोर्टल पर 1,575 विद्यालयों की प्रगति शून्य दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed