फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Not even one manhole of the sewer line was cleaned

Kannauj News: सीवर लाइन का एक मैनहोल भी नहीं हुआ साफ

Thu, 26 Dec 2024 04:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Not even one manhole of the sewer line was cleaned
कन्नौज। जल निगम 20वें दिन शेखाना नाले की सीवर लाइन का एक मैनहोल भी नहीं साफ करा सका हैं। इस कारण स्थानीय टीम ने काम बंद कर दिया है। ऐसे में बाहर की टीम को एडवांस रुपये देकर बुलाया गया है। जल निगम का काम देखकर ऐसा लगा रहा है कि अफसर केवल वक्त काट रहे हैं। छह साल से बंद पड़ी सीवर लाइन को चालू करना टेढ़ी खीर है। वहीं समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने 22 दिन पहले नाले का पानी सीवर लाइन से निकालने का निर्देश भी बेअसर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

तहसील सदर के गांव सदिकापुर में 20 वर्षो से शेखाना नाले का पानी 250 बीघा खेती की भूमि में भरा हुआ है। 50 से अधिक ग्रामीण खेती होने के बाद भी मजदूरी करने को मजबूर है। गांव के लोगों ने जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन के अफसरों से कई बार गुहार लगाई। इसके बाद भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहित चक ने बताया कि सीवर लाइन का पांच वर्ष से रखरखाव नहीं किया गया। इसके कारण पूरी लाइन चोक है। एक सप्ताह में सीवर लाइन को साफ करके नाले का पानी उसमें से निकलवाया जाएगा। चोक लाइन को साफ कराने के लिए स्थानीय व कानपुर की पांच टीमों ने 10 दिन काम किया। इसके बावजूद सीवर लाइन के एक मैनहोल को साफ नहीं किया जा सका है। शेखाना मोहल्ले में मैनहोल में सफाई कर रही स्थानीय टीम ने दो दिन काम किया और बुधवार को काम नहीं करने आई। जल निगम के अवर अभियंता सौरभ शुक्ला ने बताया कि बाहर की टीम को एडवांस रुपये दिए गए है। गुरुवार से टीम विधिवत काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट नाला का प्रस्ताव शासन को भेजा

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सदिकापुर गांव में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए अलियापुर से राजघाट तक नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। ग्राम प्रधान ने यह प्रस्ताव बनाकर मंत्री को दिया था। माना जा रहा है इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जल्द बजट जारी होगा। वहीं, सीवर लाइन घोटाले की जांच के लिए जल निगम के एमडी डॉ. राजशेखर भी कन्नौज आ सकते हैं।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed