फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nomination papers of 35 candidates rejected

Kannauj News: 35 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

Wed, 15 Mar 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers of 35 candidates rejected
कन्नौज। जिले की 51 साधन सहकारी समितियों में बुधवार को प्रबंध कमेटी के सदस्य पदों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच के बाद वैध व निरस्त किए गए प्रत्याशियों के पर्चों की सूची चस्पा की गई। बताया जा रहा है कि 35 प्रत्याशियों के पर्चे जांच में कई तरह की कमियों के चलते खारिज हो गए।
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव रामसजीवन शर्मा ने बताया कि जांच में वैध पाए नामांकन पत्रों और खारिज किए गए पर्चों की सूची का मिलान चल रहा है। बुधवार की रात तक 35 लोगों के नामांकन पत्र खारिज होने का अनुमान है। देर रात तक आंकड़ा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्र वापसी और उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ब्लॉक मुख्यालयों पर ही चलेगी। हालांकि लोगों का जोर निर्विरोध निर्वाचन पर अधिक है। ब्लॉक मुख्यालयों पर गहमागहमी का माहौल रहा। ब्लॉक सदर परिसर में 14 सहकारी समितियों के लिए नामांकन दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

----
सहकारी समिति पश्चिमी में खुबरियापुर सदस्य के लिए होगा चुनाव
छिबरामऊ। सहकारी समिति पश्चिमी में खुबरियापुर सामान्य वर्ग के सदस्य पद के लिए चुनाव होगा, जबकि शेष अन्य जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। गुरुवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि होने के साथ स्थिति पूरी तरह से साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी मृदुल दुबे ने बताया कि नौ सदस्य पदों के लिए 15 नामांकन किए गए थे, इनमें से पांच ने अपने नाम वापस ले लिए है। सहकारी समिति पूर्वी के आरओ मनोज शर्मा ने बताया कि दस नामांकन पत्रों में से एक निरस्त घोषित किया है। प्रेमपुर के आरओ शिवम पाठक ने बताया कि 15 नामांकन में से छह नामांकन रद्द किए गए हैं। सिकंदरपुर के आरओ अनुज मिश्रा ने बताया कि 22 नामांकन में से चार निरस्त किए गए है। 18 वैध पाए गए है। यहां लगभग छह सीटों पर चुनाव की संभावना व्यक्त की जा रही है। तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार गुरसहायगंज उत्तरी में तीन नामांकन वैध पाए गए, जबकि छह पद रिक्त है। गुरसहायगंज दक्षिणी में 14 में से दो निरस्त हुए। इनमें तेराजाकेट सदस्य पद के लिए चुनाव होने की संभावना है। मलिकपुर में 17 में सात नामांकन निरस्त, फराहरन सीट पर चुनाव होगा। तालग्राम में 12 नामांकन में से 10 नामांकन वैध पाए गए। आरओ ने बताया को गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed