{"_id":"636011bb71014374387ee041","slug":"no-treatment-for-heart-pain-only-ecg-facility-kannauj-news-knp725878160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल के दर्द का नहीं उपचार, सिर्फ ईसीजी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल के दर्द का नहीं उपचार, सिर्फ ईसीजी की सुविधा
विज्ञापन
दिल के दर्द से बेचैन मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार नहीं मिलता। यहां सिर्फ उन्हें ईसीजी (इलेक्ट्रो कार्डियो डायग्राम) की सुविधा मिलती है। इसके बाद हृदय रोग विशेषज्ञ न के होने के कारण कानपुर-रेफर कर दिया जाता है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
रोजाना जिला अस्पताल से 10 से 15 दिल के मरीज पहुंचते हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिला अस्पताल की चार बेड की कार्डिंयोलॉजी यूनिट में 2012 से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। सिर्फ मरीजों को ईसीजी की सुविधा मिलती है। कई बार दिल के मरीजों ने हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की। इसके बाद भी तैनाती नहीं हो सकी। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि शासन को पत्र लिखकर हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की है। जल्द तैनाती होने की उम्मीद है।
हर माह कानपुर में कराते हैं जांच
शहर के मोहल्ला मकरंद नगर निवासी रामबाबू दुबे ने बताया कि वह दिल की बीमारी से परेशान है। ह्दय रोग संस्थान कानपुर से उपचार चल रहा है।
शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी अचल कुमार कहते है कि पिता और माता हार्ट के मरीज हैं। जबकि तकलीफ होती है, तो वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचते हैं, यहां देखते ही चिकित्सक कानपुर रेफर कर देते हैं।