फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No line, online... get instant electricity connection from home

Kannauj News: लाइन नहीं ऑनलाइन... घर बैठे झटपट से ले बिजली कनेक्शन

Tue, 19 May 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
No line, online... get instant electricity connection from home
कन्नौज। बिजली कनेक्शन के लिए विभागीय दफ्तरों के चक्कर काटने कोई जरूरत नहीं है। विद्युत निगम ने झटपट योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब उपभोक्ता यूपीपीसीएल के ऑनलाइन पोर्टल झटपट पर जाकर घर बैठे नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि झटपट योजना के तहत आवेदन करने पर उपभोक्ताओं को कम समय में कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई लोग जानकारी के अभाव में अब भी कार्यालय पहुंच रहे हैं, जबकि पोर्टल के जरिए आवेदन करना काफी आसान है। उपभोक्ता जरूरी दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति भी पोर्टल पर देखी जा सकती है। उनके मुताबिक डिजिटल व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं को तेजी से सुविधा मिल रही है। अधिकारियों ने लोगों से ऑनलाइन सुविधा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झटपट योजना में ऐसे मिलेगा कनेक्शन
झटपट यूपीपीसीएल पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन।
-जरूरी दस्तावेज करें अपलोड।
-ऑनलाइन जमा करें शुल्क।
-आवेदन की स्थिति घर बैठे देखें।
-कम समय में मिल रहा नया कनेक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed