फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nivartamaan pradhaan ke ghar mein ghusakar hamala, teen ghaayal

निवर्तमान प्रधान के घर में घुसकर हमला, तीन घायल

Tue, 27 Apr 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
nivartamaan pradhaan ke ghar mein ghusakar hamala, teen ghaayal
तालग्राम(कन्नौज)। मवैइया गांव में चुनावी रंजिश के चलते निवर्तमान प्रधान के घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाएं घायल हो र्गइं। पूर्व प्रधान समेत 11 लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मवैइया गांव निवासी अवधेश यादव ने बताया वह गदोरा ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान हैं। चुनाव रंजिश में विरोधियों से दो बार झगड़ा हो चुका है। रविवार रात गांव के पूर्व प्रधान शेरसिंह यादव, संतोष, संजीव, राजीव, अनिल कुमार, अवनीश, शिवम, रोहित, प्रमोद, मोहित उर्फ शिवम, राकेश एक राय होकर आ गए। घर में घुसकर तोड़फोड़ कर सामान नष्ट कर दिया। विरोध करने पर पुत्री रोहिणी, पत्नी प्रभा देवी, बहू मंजू देवी को घायल कर दिया। घायल गर्भवती मंजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधान शेर सिंह यादव पक्ष का कहना है कि निवर्तमान प्रधान चुनावी रंजिश में बेवजह फंसाने का कुचक्र रच रहे हैं। उधर, सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed