फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nine talents got 'Kannauj Ratna'

Kannauj News: नौ प्रतिभाओं को मिला ‘कन्नौज रत्न’

Sun, 15 Jan 2023 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nine talents got 'Kannauj Ratna'
फोटो:08 - कार्यक्रम में न्यायाधीश पूनम कटियार को सम्मानित किया गया। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति की ओर से जिले की अलग-अलग क्षेत्रों की नौ प्रतिभाओं को कन्नौज रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश व कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हुए। यह सम्मान वर्ष 2014 से आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन

मकरंदनगर स्थित एक निजी महाविद्यालय में रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में कई क्षेत्रों में काम करने वालों का सम्मान हुआ। इसके अलावा यूपी बोर्ड और सीबीएसई में सर्वाधिक अंक पाने वालों को भी सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त उप निदेशक उद्यान विभाग घनश्याम यादव, अध्यक्षता पीएसएम पीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा अग्निहोत्री ने की। विशिष्ट अतिथि में सेवा निवृत्त सीडीओ उदय राज यादव, अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार और अपर जिला जज प्रयागराज मनीष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत दुबे ने बताया कि ‘कन्नौज रत्न’ सम्मान समारोह की परंपरा वर्ष 2014 से चल रही है। अब तक 50 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर नवाब सिंह यादव, राजेंद्र यादव, संजू कटियार, प्रेम चंद्र मिश्रा, डॉ. शिवनारायण यादव, डॉ. संजय शर्मा, वीरपाल सिंह, राधेश्याम तिवारी, डॉ. श्याम बाजपेई, संतोष त्रिपाठी, विपिन यादव, पदम सिंह भदौरिया, उमाकांत शुक्ला, शिवमोहन सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक कल्यान सिंह व आरएस कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इनको मिली कन्नौज रत्न की उपाधि
--------------------------
-हिंदी साहित्य के क्षेत्र में ‘बालकवि’ के नाम से प्रसिद्ध कवि अनिल द्विवेदी ‘तपन’।
-उर्दू साहित्य में शबाना साजिद।
-चिकित्सा व समाज सेवा में प्रेमचंद।
-महिला सशक्तिकरण में रंजू पाल।
-खेल जगत में आरती यादव।
-विशिष्ट प्रतिभा के लिए न्यायाधीश बनी पूनम कटियार।
-यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान पर रहे अनिकेत शर्मा।
-सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में जनपद कन्नौज में प्रथम स्थान पर रहीं आराध्या यादव।
-कन्हैया लाल इंटर कॉलेज कन्नौज के छात्र रजत यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed