फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nikwa Super Kings beat Rasoolabad XI

Kannauj News: निकवा सुुपर किंग ने रसूलाबाद एकादश को हराया

Mon, 12 Jun 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 12 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nikwa Super Kings beat Rasoolabad XI
तालग्राम। बिरौली खेल मैदान पर आयोजित जय बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी का पांचवां लीग मैच सोमवार को रसूलाबाद एकादश और निकवा सुुपर किंग के बीच मैच खेला गया। इसमें निकवा की टीम ने रसूलाबाद को 11 रन से हराकर मैच जीत लिया। कप्तान राज को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया गया। निकवा टीम के कप्तान राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट खोकर 177 रन बने। इसमें राज ने 38, कालू ने 14, सुमित ने सर्वाधिक 47 और साहिल ने 40 रन का योगदान दिया। रसूलाबाद की ओर से कामिल ने तीन, शिबू और ओवैसी ने एक-एक लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी रसूलाबाद टीम के कप्तान शिबू ने 72 रन बनाए और छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हुए। रब्बानी ने 28 रन बनाए। जबकि 13 ओवर तीन गेंद पर 166 रन बना कर पूरी टीम ऑल आउट हो गई और 11 रन से मुकाबला हार गई। निकवा टीम की ओर से कप्तान राज 38 रन और दो विकेट लेने पर कौशल राजपूत और कुलदीप सक्सेना की ओर से मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

कमेंटेटर रोहित राजपूत, अमित राजपूत, स्कोरर के विक्रम रहे। इस मौके पर रजनीश, हरभान सिंह, गणपत सिंह ,राजकुमार, चंद्रपाल, नेत्रपाल लाल बिहार, सुभाष चंद राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed