फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nikaah ka jhaansa dekar do saal tak banae sambandh, shaadee ka dabaav daalane par dahej mein maange das laakh rupaye

निकाह का झांसा देकर दो साल तक बनाए संबंध, शादी का दबाव डालने पर दहेज में मांगे दस लाख रुपये

Tue, 29 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
nikaah ka jhaansa dekar do saal tak banae sambandh, shaadee ka dabaav daalane par dahej mein maange das laakh rupaye
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के एक गांव में निकाह का झांसा देकर युवक ने पड़ोस की युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता ने शादी का दबाव डाला तो युवक ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग रख दी। मांग ठुकराने पर निकाह से इनकार कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले युवक से होने के बाद फोन पर मैसेज और बातचीत होने लगी। युवक ने निकाह करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। निकाह के लिए कहने पर दो साल तक टालता रहा। ज्यादा दबाव डालने पर दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग रख दी। दहेज में इतने रुपये देने से परिवार के लोगों ने मना कर दिया। इससे अब निकाह से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां करीब पांच घंटे पंचायत लगी। हल न निकलने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

वहीं सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आरोप व साक्ष्य के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed