फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   NH Fourlane work incomplete, toll tax started

Kannauj News: एनएच फोरलेन का काम अधूरा, शुरू हुआ टोल टैक्स

Sat, 04 Mar 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 04 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
NH Fourlane work incomplete, toll tax started
कन्नौज। अलीगढ़ से कानपुर के बीच जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम अभी भले ही पूरा नहीं हुआ है, पर टोल वसूली शुरू हो गई है। यहां शहर के जसोदा के पास बने टोल प्लाजा पर शनिवार से टोल वसूलने की टीम मुस्तैद हो गई। जानकारी कम होने से वहां से गुजरने वालों की टोलकर्मियों से झड़प भी होती रही।
विज्ञापन

दरअसल, नेशनल हाईवे 34 के रूप में जानी जाने वाले जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम पिछले काफी समय से चल रहा है। अलीगढ़ से कन्नौज होकर कानपुर जाने के लिए फोरलेन बनाया जा रहा है। कन्नौज में मैनपुरी बॉर्डर पर नबीगंज के पास किमी 302.108 के पास से कन्नौज-कानपुर बॉर्डर पर मित्रसेनपुर के पास किमी 373.728 के बीच सड़क का काम करने वाली एजेंसी ने टोल वसूलने के लिए शहर के करीब जसोदा के पास किमी 350.709 बशीरपुर के पास टोल प्लाजा बनाया है। हालांकि इसका काम तो काफी समय से चल रहा था, लेकिन कम ही लोगों को यह जानकारी की थी कि टोल प्लाजा पर गाड़ियों से टैक्स की वसूली शनिवार से शुरू होगी।
विज्ञापन

-----------------
जानकारी के अभाव में टोलकर्मियों से हुई झड़प
अभी हालांकि चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है, फिर भी टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से शुरू की गई टोल टैक्स की व्यवस्था के तहत शनिवार से टोल की वसूली शुरू हो गई। पहले दिन जानकारी न होने पर उधर से गुजरने वालों की कई बार टोलकर्मियों से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इस तरह तय किया गया है टोल टैक्स
-कार, जीप, हल्के मोटर वाहन, से एक तरफ का 110 रुपये, वापसी का 165 रुपये
-हल्के वाणिज्य वाहन, हल्के माल वाहन व मिनी बस, एक तरफ का 180, वापसी 265 रुपये
-बस या ट्रक से एक तरफ का 375 और वापसी का 560 रुपये किराया
-तीन धुरी वाले वाणिज्य वाहन से एक तरफ का 405, वापसी का 610 रुपये
--------------
अभी 31 मार्च तक है टोल, पहली अप्रैल से होगा संशोधन
एनएचएआई की ओर से बताया गया है कि चार मार्च से शुरू हुई टोल व्यवस्था के तहत जो किराया निर्धारित है, वह 31 मार्च तक लागू रहेगा। पहली अप्रैल से संशोधित दरें लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed