{"_id":"6a67aadb5ed21a1a5100df24","slug":"negligence-in-power-supply-will-not-be-tolerated-kannauj-news-c-214-1-knj1006-153313-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिजली आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिजली आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
- विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ ऊर्जा राज्यमंत्री ने की बैठक
- नगर स्थित सर्किट हाउस में कानपुर के चीफ इंजीनियर की मौजूदगी में हुई बैठक
- जर्जर तारों व ट्रांसफार्मर बदलने में ढिलाई पर अधिकारियों को लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। नगर स्थित सर्किट हाउस में ऊर्जा राज्यमंत्री ने विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। कानपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में जिले की विद्युत व्यवस्था, ओवरलोडिंग, निर्बाध आपूर्ति जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री व तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने जिले में बिजली कटौती को लेकर जनता की बढ़ती शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी और मांग के इस दौर में उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुचारू बिजली आपूर्ति की जाए।
कानपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) राहुल नंदा को निर्देशित करते हुए कहा कि जर्जर तारों को बदलने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और तकनीकी खामियों के कारण होने वाले ट्रिपिंग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। जहां भी ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत मिले, वहां निर्धारित समय में उसे बदला जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही, उन्होंने बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी हिदायत दी कि चेकिंग अभियान के नाम पर आम उपभोक्ताओं या किसानों का अनावश्यक उत्पीड़न न हो। उपभोक्ताओं के बिजली बिल संबंधी समस्याओं का निस्तारण पारदर्शी तरीके से कैंप लगाकर किया जाए। ऊर्जा राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्यशैली में सुधार लाने और जमीनी स्तर पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पाई गई, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, शक्ति भवन के अधिशासी अभियंता कुलदीप राजपूत, अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता छिबरामऊ राधाकृष्ण, अधिशासी अभियंता मगन सिंह, उपखंड अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
इनसेट
फोटो:40: बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण करते चीफ इंजीनियर राहुल नंदा। संवाद
मुख्य अभियंता ने उमर्दा बिजली उपकेंद्र का किया निरीक्षण
उमर्दा। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार शाम मुख्य अभियंता राहुल नंदा ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार और शक्ति भवन के अधिशासी अभियंता कुलदीप राजपूत भी रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उमर्दा बिजली उपकेंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मुख्य अभियंता ने संविदा नियुक्ति कर कर्मियों की कमी दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि उमर्दा उपकेंद्र के नजदीक स्थित अधिक से अधिक गांवों को सीधे बिजली आपूर्ति की जाए। निरीक्षण के दौरान केंद्र की तकनीकी व्यवस्थाओं और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।