फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Neelu did not appear in court, lawyer excused his appearance

Kannauj News: कोर्ट में पेश नहीं हुआ नीलू, वकील ने लगाई हाजिरी माफी

Tue, 01 Oct 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Neelu did not appear in court, lawyer excused his appearance
कन्नौज। किशोरी दुष्कर्म कांड में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद सोमवार को पहली सुनवाई हुई। साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोपी नीलू यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। वकील के हाजिरी माफी लगाने पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तारीख निश्चित की है।
विज्ञापन


सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव तथा पीड़िता की बुआ की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की गई। तीसरा आरोपी नीलू यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में हाजिरी माफी लगाते हुए सुनवाई के लिए अगली तारीख निश्चित करने की मांग की। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अब 15 अक्तूबर को चार्जशीट पर सुनवाई होगी। विदित हो कि पॉक्सो कोर्ट ने 30 सितंबर की तारीख तय की थी। साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपी नीलू यादव के कोर्ट में हाजिर न होने के कारण आरोप तय नहीं हो सके थे। अब कोर्ट ने 15 अक्तूबर को हर हाल में कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अगली बार सुनवाई में उपस्थित न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया जा सकता है। हालांकि, पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने कई रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी दुष्कर्म कांड में सुनवाई के दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा रही। जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। कई पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में भी कोर्ट परिसर में टहलते नजर आए। पिछली बार 12 दिन तक नीलू यादव को खोजती रही लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस को चकमा देकर उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया था।

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नवाब सिंह व नीलू यादव के परिजनों व रिश्तेदारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। सोमवार को कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इदरीश खान के नेतृत्व में कई अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। अध्यक्ष ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को बताया कि नवाब सिंह यादव और नीलू यादव अधिवक्ता भी हैं और बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर भी लगाया है। नीलू को कोर्ट ने जमानत दी है। इसके बाद भी पुलिस उनके परिवार को परेशान कर रही है। नीलू के रिश्तेदारों तथा जमानतगीरों को भी पुलिस पकड़ रही है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश तिवारी, संजय दुबे, शिवांक बाजपेयी, राजेंद्र बाबू द्विवेदी सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि नीलू यादव गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित है। पुलिस ने कुछ लोगों से विधिक प्रक्रिया और कानूनी दायरे में रहकर पूछताछ की है। पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप निराधार हैं। गिरफ्तारी के लिए कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed