फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nautapa has not heated up yet, now the heat is showing its attitude

Kannauj News: नौतपा तो नहीं तपा, अब गर्मी दिखा रही तेवर

Mon, 09 Jun 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nautapa has not heated up yet, now the heat is showing its attitude
कन्नौज। नौतपा में सूरज के तेवर ढीले रहे, लेकिन अब पारा चढ़ता जा रहा है। सोमवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार से 42 डिग्री के पार तापमान पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में गर्मी लोगों को और सता रही है।
विज्ञापन


जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे सूरज की तपिश के साथ ही लोगों को लू के थपेड़ों का भी सितम झेलना पड़ रहा है। सोमवार को कामकाजी लोग ही घरों से निकले। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजारों में लोग शीतल पेय पदार्थ से गला तर करते नजर आए। सुबह आठ बजते ही गर्मी का सितम शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। फिलहाल अभी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लोग कूलर या एसी का सहारा ले रहे हैं। मौसम के मिजाज ने लोगों के दिन-रात का सुकून छीन लिया है।
विज्ञापन

लोग दिन में धूप और रात में उमस से आजिज आकर अच्छे मौसम की दुआएं मांग रहे हैं। जरूरी से ही चिलचिलाती धूप में लोग घर से निकल रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप लोगों को सफर करने से रोक रही और रात में उमस लोगों मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार से और गर्मी सताएगी। ऐसे में दोपहर का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है। तीन दिन तक लगातार यह सिलसिला चलेगा। इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी। 13 और 14 जून को बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कम से कम नौ डिग्री तापमान लुढ़कने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed