फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   National President of Samajwadi Yuvjan Sabha gave a statement against CM

बिगड़े बोल: समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम की भाषा शैली को बता दिया गुंडे जैसी

Sun, 01 Aug 2021 12:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Aug 2021 12:41 AM IST
सार

कन्नौज जिले में तिर्वा के सपा कार्यालय में स्वागत समारोह के बाद सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहाद खां ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। किसान, युवा सभी भाजपा से परेशान हैं।

विज्ञापन
National President of Samajwadi Yuvjan Sabha gave a statement against CM
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तिर्वा में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में बिगड़े बोल बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल जुमलेबाजी, बतोलेबाजी करनी आती है। एक हमारे योगी जी हैं, उनकी भाषा शैली किसी गुंडे से कम नहीं है।
विज्ञापन


कन्नौज जिले में तिर्वा के सपा कार्यालय में स्वागत समारोह के बाद सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहाद खां ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। किसान, युवा सभी भाजपा से परेशान हैं। जनता से हम लोग कह रहे कि जब भाजपा वाले आपके सामने आएं तो उनसे पूछें कि आपके योगी जी ने कोई काम किया हो तो बताएं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से तमाम जनकल्याणकारी काम हुए। गांवों को सड़कों से जोड़ने का जो काम सपा शासन काल में किया गया, वह भाजपा सरकार में बदहाली पर है। इस सरकार ने कोई काम नहीं किया है। सरकार ने किसानों को मरने-तड़पने के लिए छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लिए जनता की जिंदगी की कोई कीमत नहीं। सपा के लोग नीतियों व जनकल्याणकारी चीजों को जनता तक पहुंचाएं। कोविड काल में पढ़ाई के लिए सपा का टैबलेट और एंबुलेंस ही भाजपा के काम आया। इस मौके पर कुक्कू चौहान, विजय द्विवेदी, अरुण सिंह, नसीम खां समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed