फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nahar,etawah,etawah news,up news

सिंचाई के लिए काटा नहर का कुलाबा, डूब गईं फसलें

Wed, 07 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
nahar,etawah,etawah news,up news
उमर्दा क्षेत्र के ठठिया इलाके में नहर में हुए कटान को देखते किसान। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। औसत से कम बारिश होने का नुकसान दिखने लगा है। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों ने निचली गंग नहर के कुलाबा में कटान कर दिया, जिससे आसपास की दो सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई है। मंगलवार को तीसरे दिन तक खेतों की ओर पानी का बहाव चल रहा है।
विज्ञापन

चार सितंबर को ब्लॉक उमर्दा क्षेत्र के ठठिया व चंदौली इलाके के पास नहर में कटान हो गया था, जिससे बराबर पानी का बहाव चल रहा है। मंगलवार को भी खेतों में पानी जाने का सिलसिला चलता रहा। इससे मक्का, धान, मूंगफली व धनिया की करीब दो सौ बीघा फसलें डूब गईं। किसान अब भी परेशान हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पारस नाथ ने बताया कि तुलसीपुर्वा गांव के पास किसानों ने फसलों की सिंचाई करने के लिए नहर काट दी थी, जिसको सही करने का काम चल रहा है। 60 फीसदी काम पूरा भी हो गया था, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से कुछ कटान और भी हो गया। दूर के किसान सिंचाई के लिए ऐसा करते हैं, जिसके बाद मुसीबत किसानों व विभाग दोनों का उठानी पड़ती है। तीसरे दिन भी काम जारी है। पानी कितने रकबे में फैला है, यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed