फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nahaate samay ganga mein doobeen chacheree bahanen

नहाते समय गंगा में डूबीं चचेरी बहनें

Thu, 11 Mar 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
nahaate samay ganga mein doobeen chacheree bahanen
गंगा नदी किनारे ग्रामीणों से जानकारी करते कोतवाल विकास राय। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर कोतवाली इलाके के राजापुरवा में दोपहर को गंगा नहाते समय चचेरी बहनें डूब गईं। इन्हें डूबता देखकर ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान दोनों गंगा की धारा में बह गईं। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों की तलाश शुरू कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के गांव राजापुरवा के पास गंगा बहती हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव के कई लोग गंगा में नहा रहे थे। इनके साथ प्रिया देवी (10) पुत्री रामगोपाल चचेरी बहन शशि (9) पुत्री वेदराम के साथ नहा रही थीं। अचानक शशि गहरे पानी में डूबने लगी। यह देख प्रिया बचाने के प्रयास में गहरे पानी में चली गईं। बहनों को डूबता देख लोग शोर मचाने लगे। इस पर गांव के कुछ लोग गंगा में कूद गए। तब तक बहनें धारा में बह गईं। जानकारी पर सदर कोतवाल विकास राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दोनों बहनों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया। इन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) को बुलाकर दोनों बहनों की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed