{"_id":"5fa04cd58ebc3e9ba2053350","slug":"nagar-mein-do-byootee-paarlar-va-sailoon-karmee-nikale-sankramit-kannauj-news-knp5920848171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में दो ब्यूटी पार्लर व सैलून कर्मी निकले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में दो ब्यूटी पार्लर व सैलून कर्मी निकले संक्रमित
विज्ञापन
सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने मंदिरों के पुजारी, मस्जिदों के मौलाना की कोरोना जांच शुरू कर दी है। वहीं सौरिख इलाके में की गई जांच में दो ब्यूटी पार्लर व एक सैलून कर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब स्वास्थ्य टीम इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच में जुट गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि सीएचसी पर 32, कुंवरपुर में 29 व गंगेश्वरनाथ मंदिर में 20 लोगों की जांच की गई। एंटीजन किट से हुई जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शिविरों में लिए गए सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को नगर में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. पंकज वर्मा, नसरुद्दीन अंसारी व फार्मासिस्ट ने सभी मंदिरोंके पुजारी व मौलानाओं के सैंपल लिए। नादेमऊ चौराहे से लेकर आंबेडकर नगर चौराहे तक सभी दुकानदारों के सैंपल लिए गए।
ब्यूटीपार्लर संचालित कर रहीं दो महिलाएं और सैलून की दुकान पर कार्यरत एक कर्मी संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग इन तीनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच में जुटा है।