फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   NACO team inspected the resources in the medical college

Kannauj News: नाको टीम ने मेडिकल कॉलेज में संसाधनों को परखा

Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
NACO team inspected the resources in the medical college
तिर्वा। एचआईवी से पीड़ित लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एआरटी (एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र की स्थापना की जा रही है। उन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज, परामर्श और जीवन रक्षक दवाएं मिल सकेंगी। संसाधनों को देखने के लिए मंगलवार को नाको की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (नाको) की टीम ने प्रस्तावित केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया। टीम के डॉ. मनीराम गौतम और डॉ. साक्षी तिवारी ने भवन और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद संसाधनों, स्टाफ और सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि केंद्र के लिए कॉलेज परिसर में एक भवन चिह्नित किया गया है। मंजूरी मिलने के बाद आवश्यक उपकरण और स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य के अनुसार आगामी दो-तीन महीनों में एआरटी केंद्र पूरी तरह कार्यरत हो सकता है। यह केंद्र आसपास के जिलों के एचआईवी रोगियों को राहत देगा, जिन्हें अब इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed