फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   naagarikata sanshodhan kaanoon par vipakshee kar rahe gumaraah: archana

नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्षी कर रहे गुमराह: अर्चना

Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
naagarikata sanshodhan kaanoon par vipakshee kar rahe gumaraah: archana
नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनजागरण अभियान चलाया। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि विपक्षी दल कानून को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कार्यकर्ता जनता से संपर्क कर जागरूक करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। इस कानून की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न से वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कानून के बारे में विस्तार से अहम जानकारियां दीं।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन राजीव दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश चंद्र दुबे, जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, डॉ. गणेश चतुर्वेदी, सुमन पारासर, विपिन दुबे, उमा शाक्य, ऊषा उपाध्याय, सावित्री पांडेय, संध्या त्रिपाठी, यतेंद्र चौहान, टोनी दुबे, विवेक दीक्षित, अवनीश दुबे, चरतलाल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नेहरू नगर वार्ड में जोन प्रमुख सुधीर पांडेय के आवास पर पूर्व राजमंत्री अर्चना पांडेय ने लोगों को एनआरसी और सीएए के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर रमाकांत दुबे, गौरव दुबे, बंटी पांडेय, अनुभव शुक्ला, कमरूद्दीन इदरीशी, प्रभाकर रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed