{"_id":"64069c9026d0c71a150eb514","slug":"murder-of-farmer-filed-a-lawsuit-against-kannauj-news-c-12-1-112002-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किसान की हत्या \nका मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किसान की हत्या का मुकदमा दर्ज
Tue, 07 Mar 2023 07:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:38 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूछताछ के लिए गांव के एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवनियापुर निवासी राधेश्याम वर्मा का पुत्र रामू वर्मा (22) का शव गांव से ही कुछ दूरी पर स्थित स्कूल के पास रविवार की सुबह पेड़ से लटका मिला था। हाथ पीछे से बंधे हुए थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शक के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है, जिससे सही जानकारी हो सके। इकलौते पुत्र की मौत हो जाने के बाद दूसरे दिन भी परिजन शोक में डूबे रहे। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चा है, लेकिन कोई भी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है।