{"_id":"6aa8493aabc5885b5009c52a","slug":"increase-income-through-beekeeping-target-set-for-two-units-kannauj-news-c-214-1-knj1005-156029-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मधुमक्खी पालन कर आय बढ़ाएं, दो इकाई का मिला लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मधुमक्खी पालन कर आय बढ़ाएं, दो इकाई का मिला लक्ष्य
विज्ञापन
तालग्राम। किसान मधुमक्खी पालन से अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उद्यान विभाग को 2026-27 के लिए जिले में दो इकाई का लक्ष्य मिला है। किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ पर होगा।
परंपरागत खेती के बजाय मधुमक्खी पालन कम लागत में अधिक मुनाफा दे सकता है। जिले में एक सामान्य और एक अनुसूचित जाति के लाभार्थी के लिए एक-एक इकाई स्थापित होगी। प्रत्येक इकाई में 50 बॉक्स होंगे, जिस पर 3 लाख 20 हजार रुपये खर्च होंगे। विभाग 40 फीसदी (1 लाख 28 हजार रुपये) का अनुदान देगा।
लिपिक शशांक ने बताया कि 2024-25 और 2025-26 में चार-चार इकाइयां स्थापित हुई हैं। अब अनुदान बॉक्स उपलब्ध कराने वाली कंपनी को सीधे भेजा जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन कर किसान लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
इनसेट
एक बॉक्स में 25 लीटर शहद उत्पादन
मधुमक्खी पालन के एक बॉक्स में करीब 25 लीटर शहद प्राप्त होता सकता है। यह बाजार में 150-160 रुपये प्रति लीटर बिक जाता है। इसके किसान की दो लाख रुपये सालाना आमदनी हो सकती है।
इनसेट
मधुमक्खी पालन के लिए फरवरी-मार्च उचित
मधुमक्खी पालन के लिए फरवरी मार्च का माह उचित रहता है। वसंत ऋतु के बाद जैसे मौसम गर्म होना शुरू होता है और फूल खिलने लगते हैं। इस समय फूलों अधिक होने से मधुमक्खी की संख्या में भी बढ़ोतरी हो जाती है। किसान बॉक्स में अपना छत्ता स्थापित कर सकते हैं।