फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Municipality will mark the land and remove encroachments

Kannauj News: पालिका चिह्नित करेगी जमीन, हटवाएगी कब्जे

Sat, 21 Oct 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Municipality will mark the land and remove encroachments
छिबरामऊ। नगर पालिका ने अपनी जमीनों को चिह्नित कर उनसे कब्जे हटवाएगी। चेयरमैन व ईओ ने लेखपाल के साथ मिलकर कांशीराम कॉलोनी के पीछे व नगला दिलू में सौ शैय्या अस्पताल के स्थित जमीनों को चिह्नित किया है। इन जमीनों की जल्द ही पैमाइश कराकर बोर्ड लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को चेयरमैन मनोज दुबे, ईओ सुनील सिंह व लेखपाल विमल मिश्रा के साथ नगर पालिका की जमीनों को चिह्नित करने निकले। पहले कांशीराम कॉलोनी के पीछे पड़ी 15 बीघा जमीन को देखा। इस जमीन पर कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर उसे समतल कर लिया है। इसके बाद टीम ने सौ शैया अस्पताल के सामने कांशीराम कॉलोनी के नाम से पड़ी साढ़े 17 बीघा जमीन को देखा।
विज्ञापन

चेयरमैन मनोज दुबे ने बताया कि सौ शैया अस्पताल के निर्माण के समय कुछ किसानों की जमीन लेकर उनको अस्पताल के सामने की जमीन दी गई थी। इन किसानों की जमीन को छोड़कर वह अपनी जमीन की पैमाइश कराएंगे और सीमांकन कर उसका समतलीकरण कर कब्जा लेंगे। इन जमीनों की जल्द पैमाइश के लिए वह एसडीएम से वार्ता करेंगे। यदि पालिका की जमीन पर कोई निर्माण है तो उसको भी हटवाया जाएगा। फिलहाल दोनों जमीनाें पर नगर पालिका अपने बोर्ड लगवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed