{"_id":"5e7642828ebc3e76a3065d1b","slug":"mumbee-se-kareeb-50-logon-ke-lautane-se-hadakamp-kannauj-news-knp5517349199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से करीब 50 लोगों के लौटने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से करीब 50 लोगों के लौटने से हड़कंप
विज्ञापन
जलालाबाद सीएचसी में खाली पड़ी चिकित्साधिकारी की कुर्सी।
- फोटो : KANNAUJ
जलालाबाद(कन्नौज)। अनौगी ग्राम पंचायत के चार गांवों में करीब 50 लोग मुंबई और महाराष्ट्र के शहरों से लौटकर आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जल्द 150 से 200 लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से लौट रहे हैं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप है। इनमें कोई कोरोना संदिग्ध नहीं मिला है।
कोरोना को लेकर महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे समेत अन्य बड़े शहरों में आइसक्रीम का काम लगभग ठप हो गया है। फैक्टरी बंद होने से मजदूरी और बिक्री के काम में लगे लोग घर लौट रहे हैं। ट्रेनों और बस से लंबी यात्रा करने से इनमें संक्रमण की आशंका से दहशत का माहौल बन गया। टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
अनौगी ग्राम पंचायत से करीब 400-500 लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में काम कर रहे हैं। कोरोना के फैलाव के चलते यह लोग घर वापसी कर रहे हैं। बहेलियनपुरवा में 15, पछायेपुरवा में करीब 20 लोग, पचपुखरा में 10 लोग, जमला में पांच लोग लौटकर आए हैं। करीब 200 लोग और लौटने की तैयारी में हैं। ट्रेन मिलते ही यह लोग भी गांव पहुंच जाएंगे। जलालाबाद सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी अजय यादव ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप ने बताया कि टीम भेजी गई थी। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
दोपहर डेढ़ बजे सीएचसी में नहीं था कोई डॉक्टर
सीएचसी में कोरोना से निपटने के इंतजाम नहीं हैं। न यहां मास्क हैं और न ही सैनिटाइजर। सीएचसी में दोपहर करीब डेढ़ बजे तक कोई भी डॉक्टर नहीं था। फार्मासिस्ट सतेंद्र कुमार कमरे में टीवी देखने में व्यस्त थे। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी नहीं बनाया गया है।