फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mugaree se peetakar kisaan, rishtedaar kee hatya

मुगरी से पीटकर किसान, रिश्तेदार की हत्या

Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
mugaree se peetakar kisaan, rishtedaar kee hatya
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। सराय प्रयाग चौकी के भूड़ा गांव में शुक्रवार रात मूक बधिर बनकर रह रहे युवक ने मुगरी से पीटकर किसान और उसके रिश्तेदार की हत्या कर दी। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी तीन साल से किसान के घर रहकर घरेलू काम कर रहा था। गुस्साई भीड़ के पीटने पर उसने अपनी जुबान खोली। नाम धर्मेंद्र बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद से वह फिर चुप हो गया। पुलिस ने फिलहाल गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की सराय प्रयाग चौकी के गांव भूड़ा में करीब तीन साल पहले यह व्यक्ति आ गया था। गांव के किसान संतोष यादव(38)ने जानवरों के चारा-पानी, साफ-सफाई के लिए उसे रख लिया। मूक बधिर बनकर वह कामकाज करता था। संतोष खाना और पहनने के कपड़े देते रहे। उन्होंने कभी यह जानने का प्रयास नहीं किया कि वह कौन है। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे घर के बरामदे में सो रहे संतोष यादव और बेटी के घर आए प्रताप सिंह(70) पर मूक बधिर युवक ने कपड़ा कूटने वाली मुगरी से हमला बोल दिया। प्रताप सिंह कानपुर देहात के रसूलाबाद में ग्राम कटका भुजवा गांव से आए थे। ग्रामीणों के मुताबिक पहले उसने सो रहे संतोष के चेहरे पर मुगरी से कई वार किए। पास में सो रहे प्रताप सिंह की आंख खुलने पर उन्होंने उसे ललकारा। तब आरोपी ने उन पर हमला बोल दिया। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीणों ने खेतों की ओर भाग रहे मूक बधिर को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। रस्सी से बांध दिया। तब आरोपी ने और मार के डर से अपनी जुबान खोली। उसने नाम धर्मेंद्र बताया। उधर,गंभीर रूप से घायल संतोष को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। रास्ते में मृत्यु हो गई। प्रताप सिंह को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। यहां रात में प्रताप सिंह ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर कोतवाल टीपी वर्मा, सराय प्रयाग चौकी प्रभारी पंकज कुमार यादव मौके पर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लेकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलीपुरवा में भी एक साल रहा था आरोपी
ग्रामीणों की पिटाई के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेंद्र बताया है। निवास नहीं बताया। ग्रामीणों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगली पुरवा अनौगी में एक व्यक्ति के यहां भी एक साल गूंगा बन कर रहा। संतोष की पत्नी गोमती देवी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
इकलौते थे संतोष
गुरसहायगंज। सिर से पिता का साया उठ जाने से संतोष के बच्चे रो-रोकर बेहाल दिखे। संतोष यादव अपने पिता के इकलौते बेटे थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह निहायत सीधे स्वभाव के थे। संतोष के दो पुत्र शिशिर (16), शिवा (13) हैं। इनके पास करीब पांच बीघा खेती है। इससे परिवार का भरण पोषण हो रहा था।

मूक बधिर के नाम बोल देने से मामला गहराया
गुरसहायगंज। जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद मूक बधिर ने अपना नाम धर्मेंद्र बताया तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। तीन साल से किसी ने बोलते नहीं सुना था। जुबान खुलती देख सभी सकते में आ गए। ग्रामीणों में चर्चा फैल रही कि यह बोल सकता है तो मूक बधिर का नाटक इतने साल से क्यों कर रहा था। धर्मेंद्र ग्रामीणों की पकड़ में आ गया तो उसने दूसरे ग्रामीणों पर संतोष की हत्या का आरोप लगाते हुए हाथ उठाकर इशारा किया। पिटाई के बाद नाम बोलकर चुप हो गया। कोतवाल टीवी वर्मा ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बताया है। काफी प्रयास के बाद अन्य कुछ नहीं बता पा रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed