{"_id":"5e18d2328ebc3e87de7e15f7","slug":"muaavaje-ko-lekar-parijanon-va-yoopeeda-karmiyon-ne-kiya-pradarshan-kannauj-news-knp5376326164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे को लेकर परिजनों व यूपीडा कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे को लेकर परिजनों व यूपीडा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में प्रदर्शन करते यूपीडा के कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात पेट्रोलिंग कर्मी की हादसे में मौत से गुस्साए परिजनों व साथियों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। विधायक व ब्लाक प्रमुख के समझाने पर भी कर्मी व परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में यूपीडा के अधिकारी ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। तब परिजन शांत हुए।
कोतवाली के बहादुरपुर गांव निवासी गोविंद पुत्र हीरालाल दो साल से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। गुरुवार देर रात ड्यूटी के दौरान तालग्राम क्षेत्र में हादसे की खबर पर वह पहुंच गए। हादसे में बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए ले जाने यूपीडा कर्मी गोविंद साथियों समेत पहुंचे। घायल को उठाने के लिए गोविंद गाड़ी से उतरे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौत हो गई।
पुलिस ने शव को मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवा दिया। मौत की खबर पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार सुबह एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कार्य में लगे कर्मियों ने साथी की मौत से चक्का जाम कर सभी आठ गाड़ी मेडिकल कालेज में खड़ी कर दीं। यह मृतक के परिजनों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर मेडिकल कालेज में प्रदर्शन करने लगे। मामले की जानकारी पर ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, विधायक कैलाश राजपूत ने मेडिकल कालेज पहुंचकर परिजनों को धैर्य बंधाया। इन्होंने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। वहीं साथी व परिजन मुआवजा न मिलने तक पोस्टमार्टम न कराने की बात पर अड़े रहे। करीब छह घंटे बाद बाद यूपीडा के मैनेजर पुनीत सिंह ने परिजनों के साथ कर्मचारियों को समझाया। साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। इस मौके पर सीओ सुबोध जायसवाल समेत कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
गोविंद की 24 फरवरी को होनी थी शादी
हादसे में जान गंवाने वाले गोविंद की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव से तय हो चुकी थी। गोद भराई व रोकाई का कार्यक्रम हो चुका था। 24 फरवरी को शादी होनी थी।
छह घंटे तक नहीं दिखे एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा कर्मी
साथी की मौत से पेट्रोलिंग कर्मी आक्रोशित हो गए। तिर्वा से तालग्राम के बीच में आठ गाड़ियों से वाहन चालकों ने चक्का जाम कर दिया। इनका यह विरोध प्रदर्शन करीब छह घंटे तक चला। इस दौरान कोई भी गश्ती वाहन एक्सप्रेसवे पर नहीं दिखाई दिया। सभी कर्मी मेडिकल कालेज में मौजूद रहे।