फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother's bier was lifted after daughter's palanquin was lifted

Kannauj News: बेटी की डोली उठने के बाद उठी मां की अर्थी

Thu, 26 Feb 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mother's bier was lifted after daughter's palanquin was lifted
संवाद न्यूज एजेंसी खड़िनी (कन्नौज)। इसे नियति का क्रूर मजाक कहें या कुछ और, जिस घर से कुछ देर पहले बेटी की डोली उठी थी, वहां कुछ पलों बाद मां की अर्थी उठी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जहां जश्न का माहौल था, वहीं मां की अचानक मौत से परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

ग्राम ग्यासपुर निवासी बदन सिंह शाक्य की पुत्री ज्योति की बरात बीती रात औरैया जिले के ऐरवा कटरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम समायन से खड़िनी के एक निजी गेस्ट हाउस में आई थी। रातभर शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी संपन्न हुईं। सुबह करीब 8 बजे जब बेटी की विदाई हुई। बेटी को विदा कर परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ घर लौट आए। तभी ज्योति की मां श्रीदेवी (60 वर्ष) को अचानक सीने में तेज दर्द के साथ दिल का दौरा पड़ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मां की मौत की खबर जब दूल्हे के घर पहुंची, तब वहां नवविवाहिता के स्वागत और गृह-प्रवेश की रस्में चल रही थीं। मां के निधन की सूचना मिलते ही खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। पति शिवम तुरंत ज्योति और परिजनों के साथ वापस ग्यासपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के शव को देखते ही नवविवाहिता ज्योति बेसुध होकर गिर पड़ी। पति शिवम उसे ढांढस बंधाते नजर आए, लेकिन गम इतना गहरा था कि वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। बदन सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बेटी को विदा किया था, पर उन्हें क्या पता था कि विदाई की यह खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed