फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother-son sentenced to seven years in dowry death

Kannauj News: दहेज हत्या में मां-बेटे को सात साल का कारावास

Thu, 06 Jul 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 06 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mother-son sentenced to seven years in dowry death
कन्नौज। पांच साल पहले एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर महिला को जलाकर मार देने के मामले में अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज इंद्रजीत द्वितीय ने दोषी मां-बेटे को कारावास की सजा के साथ ही आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा भी होगी। सुबूत के अभाव में पुलिस ने ससुर व जेठ के नाम विवेचना में निकाल दिए थे।
विज्ञापन




शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि ठठिया थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी खुशनुमा पत्नी शहनूर ने 13 फरवरी 2018 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसने 24 वर्षीय पुत्री सायना की शादी करीब तीन साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के सारोतोप गांव निवासी मुईन अली से की थी। शादी के बाद से ही पति मुईन के अलावा सास उदीसा बेगम, ससुर यार अली व जेठ पप्पू अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी को मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगे। तब उसने खेत बेचकर 50 हजार रुपये ससुरालीजनों को दे दिए। कुछ दिन तो मामला ठीक रहा लेकिन फिर दहेज की मांग शुरू कर दी। 13 फरवरी 2018 को पुत्री को ससुरालीजनों ने जलाकर मार दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच की। मामले की विवेचना तत्कालीन सीओ श्रीकांत प्रजापति ने की। उन्होंने ने विवेचना के दौरान ससुर यार अली व जेठ पप्पू के नाम सुबूत के अभाव में निकाल दिया और आरोप मां-बेटा के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए। साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज इंद्रजीत सिंह द्वितीय ने उदीसा बेगम व मुईन अली को दोषी करार देते हुए दोनों को सात साल कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed